ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उफान पर भिंड की बेसली नदी, मेहगांव के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के बेसली नदी में उफान आने के कारण आधा दर्जन गांव प्रभावित हो गए। इन गांवों के लोगों को कमर तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष बारिश के चार महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। यह गांव टापू की तरह बन जाते हैं।

इन गावों के बुजुर्गों का कहना है कि हर 2 से 3 साल बाद यह स्थिति निर्मित होती है। इस बार बारिश शुरुआती दौर में अच्छी हुई है। इस कारण ऊपर एरिया में पानी अधिक होने के कारण गाता, गोदावली, कतरौल जैसे गांव की सड़कों पर पानी का भरा है। बैसली में आए उफान के कारण गांव के चारों ओर पानी हो गया है। पानी के कारण स्कूलों में बच्चों का आना बंद हो चुका है और वे घरों पर छुट्टी मना रहे हैं। मेहगांव क्षेत्र के गाता, गोदावली, कतरौल, मानपुर, अजनौल मुख्य रूप से प्रभावित है। इन गांव के नलकूप, हैड पंप और कुएं में बारिश का गंदा पानी भर गया है। ऐसी हालत में यह पानी पीने योग्य नहीं रहा है। लोगों को यह पानी मजबूरी में पीना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बीमारी फैलने की भी आशंका जाहिर की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.