ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात ,पुलिस को दी गालियां, जानिए पूरा मामला

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में  एक मामला ऐसा हुआ है, जहां पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस जवानों को खुलेआम गालियां दी और उनके सामने ही गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! जब पुलिस के जवान और अधिकारियों की भाजपा नेताओं के सामने यह हालत है तो आम जनता की क्या होगी। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

 यह वीडियो शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। यह वीडियो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के खास और नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल का है,  दरअसल दिनेश पोरवाल के घर के बाहर किसी ने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया था। रात एक बजे के करीब जब दिनेश पोरवाल घर के बाहर निकले तो हंगामा करने लगे और गाड़ी के कांच फोड़कर गायत्री सिनेमा के परिसर में भी पत्थरबाजी की, इस दौरान पुलिस जवान भी वहां पहुंच गए थे।

पुलिस के जवानों को देख भाजपा नेता आग बबूला हो गया और बोला की तुम यहां क्यों रुको हो और गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! भाजपा नेता का पुलिस कर्मियों के प्रति इस प्रकार का बर्ताव और उसके साथ ही एसपी को भी इस तरीके से बुलाने की बात कहना आम जनता के गले नहीं उतर रही है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि पुलिस किस तरह से भाजपा नेताओं के आगे नतमस्तक है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं जिस गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है उस गाड़ी मालिक के द्वारा भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

कई पदों पर रह चुके हैं भाजपा नेता दिनेश पोरवाल 

भाजपा के नेता दिनेश पोरवाल पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के खास नेता माने जाते हैं। वह हिम्मत कोठारी के कार्यकाल में ही इन्हें नगर निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.