ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निसरपुर के कुक्षी-बड़वानी मार्ग पर तूफान और मारुति वेन की टक्‍कर, दो लोगों की मौत, सात घायल

धार। निसरपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुक्षी की ओर से आ रही तूफान और बड़वानी की ओर से आ रही मारुति वेन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते बड़वानी जिले के ग्राम खेड़ी गांव के रहने वाले दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अन्य 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल बडवानी रेफ़र किया गया। जानकारी के अनुसार मारुति वेन में सवार सभी बड़वानी की ओर से गणपुर चौकड़ी होते हुए उज्जैन जा रहे थे।

कुक्षी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही तूफान गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें जुवानसिह नरसिह ग्राम खेड़ी व विठ्ठल गंगाराम यादव उम्र 60 पिपलुद की मौके पर ही मौत हो गई।

वही अन्य 7 लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बड़वानी एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर लाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.