ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई: न रहेगी BMW न होगा केस…तोड़ने की थी तैयारी, बेटे को बचाने के लिए पिता ने बनाया था प्लान

मुंबई हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा हुआ है. हादसे के वक्त शिवसेना लीडर राजेश शाह का बेटा मिहिर गाड़ी चला रहा था. हादसे के बाद महिर ने पिता के कहने पर तत्काल ड्राइविंग सीट से उतर कर साइड वाली सीट आ गया था. इसके बाद उसने ड्राइवर राजऋषि बीदावत को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया. यही नहीं, उसने तत्काल गाड़ी पर लगे पार्टी के सिंबल और झंडे को उतार दिया और थोड़ी ही देर बाद मौके से फरार हो गया था. उसकी फरारी में भी पिता राजेश शाह का हाथ होना पाया गया है.

पुलिस के मुताबिक मिहिर को फरार कराने की योजना खुद राजेश शाह ने ही बनाई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. रविवार की सुबह हुए इस हादसे में बीएमडब्ल्यू कार में सवार मिहिर शाह ने बाइक पर सवार होकर जा रहे एक दंपति को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि कार शिवसेना लीडर राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था.

राजेश शाह को मिल चुकी है जमानत

वह घटना के बाद से ही फरार है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने राजेश शाह को अरेस्ट भी किया था, लेकिन सोमवार को उन्हें जमानत दे दी गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि राजेश शाह ने ही अपने बेटे को फरार कराया है. हादसे के तुरंत बाद मिहिर ने पिता राजेश शाह को फोन किया था. उन्हें घटना की जानकारी दी थी और बचा लेने की गुहार लगाई थी. इसके बाद राजेश शाह ने एक साजिश के तहत उसे तत्काल अपनी सीट पर ड्राइवर को बैठाने को कहा.

नाबालिग है आरोपी मिहिर शाह

इसी के साथ गाड़ी पर लगे शिवसेना के स्टीकर और झंडे को उतार देने को कहा. दूसरी बार बात करते हुए राजेश शाह ने महिर को फरार हो जाने को कहा. इसके लिए भी खुद राजेश शाह ने ही जरूरी इंतजाम किया था. पुलिस के मुताबिक चूंकि मिहिर नाबालिग है. ऐसे हालात में खुद का गला फंसते देख राजेश शाह ने यह साजिश रची थी. योजना बनाई थी कि इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी ड्राइवर पर डालकर खुद बच निकले. इस हादसे के बाद राजेश शाह ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को भी नष्ट करने को कहा था.

राजेश शाह ने की थी कार को नष्ट करने की कोशिश

हालांकि ऐसा करने से पहले मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपी मिहिर ऐसा नहीं कर पाया. हादसे के बाद आरोपी वेस्ट एक्सप्रेस से आगे बढ़ते हुए बांद्रा कलानगर के बीच रुकी ट्रेन को देखकर कार छोड़ दिया और ट्रेन में सवार हो गया था. बाद में खुद राजेश शाह ने उस स्थान पर पहुंच कर अपनी कार नष्ट करने की कोशिश की. पुलिस को आशंका है कि राजेश शाह ने इस कार को कहीं छिपाने की भी कोशिश की थी. हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस के आ जाने से उसकी योजना विफल हो गयी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.