ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे स्टंट, वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन

 उज्जैन। उज्जैन में कार की खिड़की से निकलकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रही दोनों कारों के मालिक की पहचान कर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और चालानी कार्रवाई की है।

इस दौरान कार मालिकों ने माफी भी मांगी है। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि रविवार रात को कार क्रमांक एमपी 13 जेडजी 0313 तथा एमपी 13 सीसी 9082 में कुछ युवक व नाबालिग सवार होकर स्टंट कर रहे थे।

एसपी को मिला था स्टंट का वीडियो

युवक सिंधी कालोनी मार्ग से गुजर रहे थे। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा को मिली थी। एसपी शर्मा के निर्देश पर डीएसपी यातायात दिलीपसिंह परिहार व उनकी टीम ने दोनों कारों के मालिक की पहचान की है।

दोनों आगर रोड पर पुष्पाजंलि नगर में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें कार लेकर चिमनगंज थाने बुलाया था। जहां उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इस दौरान कार मालिकों ने आगे से अपने बच्चों को कार नहीं देने व समझाइश देने की बात कही है। इसके अलावा माफी भी मांगी है।

हो सकती थी कार दुर्घटना

कार से बाहर निकलकर जिस तरह स्टंट किया जा रहा था, उससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसमें कार सवारों के साथ रास्ते से जा रहे दूसरे लोग भी चपेट में आ सकते थे। वीडियो में तीन लोग बाहर निकले नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.