ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिंड में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की हुई दर्दनाक मौत

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को दो किसानों की मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहद विधानसभा के ऐंडोरी थाना अंतर्गत आने वाले कंचनपुर गांव में खेत में पशु चरा रहे वीर सिंह उर्फ विश्वनाथ कौरव की तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना अटेर विधानसभा के फूप थाना इलाके के कमई गांव में सामने आई जहां पर खेत में कार्य कर रहे किसान तिलक सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद दोनों किसानों के शवों को गोहद और फूप अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया है। दरअसल चंबल अंचल में बीते एक सप्ताह से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, इसी के चलते बीते चार दिनों से भिंड जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है।

 भिंड जिले में भी दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, इसके साथ ही अभी इस पूरे मामले की जांच भी किया जा रही है गोहद के कंचनपुर और अटेर इलाके के फूप क्षेत्र की यह पूरी घटना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.