ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

75 से ज्यादा मुस्लिमों का कराया मतांतरण, अब हिंदूवादी पदाधिकारी को मिला धमकी भरा पत्र

इंदौर। मुस्लिम पुरुष-महिलाओं की घर वापसी करवाने वाले हिंदू संगठन के पदाधिकारी को धमकी भरा पत्र मिला है। तुकोगंज पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपितों का पत्र बुर्का पहन कर आई महिला देकर गई है।

विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हैं संतोष शर्मा

गोकुल रेसीडेंसी (जंजीर वाला चौराहा) में रहने वाले संतोष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख है। उनके प्रयासों से इंदौर, मंदसौर और शाजापुर में 75 से ज्यादा मुस्लिम मतांतरण कर हिंदू धर्म (सनातन) स्वीकार चुके है। खजराना गणेश मंदिर में हुए कार्यक्रम में भी शर्मा सहभागी थे।

बुर्का पहन कर आई महिला ने दिया धमकी भरा पत्र

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे एक मुस्लिम महिला बुर्का पहन कर आई और गार्ड मोहन को लिफाफा देकर चली गई। उसमें एक उर्दू व हिंदी में पत्र रखा हुआ था। इसके पहले भी शर्मा को संयोगितागंज और पलासिया में धमकी मिल चुकी है। टीआई जितेंद्रसिंह यादव के मुताबिक, शिकायत मिलते ही प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज से महिला की पहचान करने की कोशिश कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.