ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिगरेट पीने से रोका तो युवक ने बड़े भाई और मां पर किया हमला… फिर रस्सी से घोंटा गला

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कत्ल के आरोप में छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. बीते 11 जुलाई को पुलिस को शहर के अनुपमा चौक इलाके के एक घर में मां और बेटे की लाश बरामद की थी. दोनों की लाश के साथ ही पुलिस ने छोटे बेटे को बंधा हुआ पाया था. अब बस्तर पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने घर में मां गायत्री और बेटे नीलेश की लाश बरामद की थी इसके अलावा दूसरा बेटे नितेश गुप्ता को बिहोशी की हालत में पाया था. आरोपी ने पुलिस को एक नई कहानी में उलझाने की कोशिश की थी. आरोपी ने पुलिस को बताया था कि चार नकाबपोश उसके घर में पीछे के दरवाजे से चोरी की नियत से पंहुचे थे. अज्ञात लोगों ने ही पहले उसे बंधक बनाया और फिर उसकी मां और बड़े भाई की हत्या कर मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी कैमरों में नहीं दिखे संदिग्ध

पुलिस ने इस बयान के आधार पर जांच शुरू की लेकिन सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध नजर नहीं आए. पुलिस ने नितेश गुप्ता से जब कढ़ाई से पूछताछ की तब आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए घटना का पूरा ब्यूरो दिया. आरोपी ने बताया कि दरअसल देर रात वह सिगरेट पीने उठा था जिसके चलते बड़े भाई की नींद टूट गई. इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और बहस शादी और कर्ज तक पंहुच गई.

भारी बर्तन से मारा फिर घोंट दिया गला

इस दौरान आरोपी ने पहले अपने भाई पर हमला कर दिया. इसी बीच, बीच बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा. आरोपी नीतेश ने भारी बर्तन से भाई और मां पर हमला किया जिसके चलते दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे. इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने रस्सी से भाई और मां का गला घोंट दिया. फिर उसने खुद के हाथ-पैर बांध लूट और हत्या की झुटी साजिश रची ताकी पुलिस को गुमराह किया जा सके, लेकिन पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.