ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जब मिले तीन पुराने यार… 73 की उम्र में जमकर नाचे रजनीकांत, देखें वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने भी शिरकत की. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से इस महफिल में सबसे बड़ा चेहरा रजनीकांत का रहा. रजनीकांत, अनंत-राधिका की खुशियों में शरीक होने आए. यूं तो रजनीकांत 73 साल के हैं. हालांकि, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देखकर आप एक पल के लिए उनकी उम्र भूल जाएंगे. वो डांस करते नजर आए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है.

रजनीकांत जब इस शादी समारोह के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे तो वहां उन्होंने अपने बॉलीवुड के पुराने दोस्त बोनी कपूर और अनिल कपूर के साथ मुलाकात की. उन दोनों के साथ मिलकर रजनीकांत ने डांस किया. बॉलीवुड के सबके एनर्जेटिक एक्टर और महफिल को अपने नाम कर लेने वाले रणवीर सिंह ने भी इन तीनों का डांस में साथ दिया.

यहां देखें रजनीकांत का डांस वीडियो

रजनीकांत का डांस वीडियो आप यहां देख सकते हैं. वो ‘दिल धड़कने दो’ के गाने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर डांस करते दिख रहे हैं. डांस वीडियो में अनंत और मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोर रहा है, क्योंकि रजनीकांत इस तरह पहले कभी किसी फंक्शन में डांस करते शायद ही दिखे हैं.

 

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया डांस

प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुईं. प्रियंका का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल, वो अनंत की बारात के आगे डांस करती दिख रही हैं. वो इस दौरान यलो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं.

 

शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सुहाना खान, खुशी कपूर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, यश राम चरण, एआर रहमान समेत फिल्मी दुनिया के और भी कई सितारे अनंत-राधिका की शादी में शरीक हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.