ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर लगाए फर्जी एनकाउंटर के आरोप

भोपाल: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि प्रमोशन पाने के लालच में बालाघाट पुलिस ने अब तक कई फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर दिए हैं। दरअसल बीते 8 जुलाई को बालाघाट पुलिस की हॉकफोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था।

पुलिस के मुताबिक बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल के मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयुत को ढेर करने का दावा एंटी नक्सल हॉकफोर्स के एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया था। इसके साथ ही पुलिस ने दावा किया था कि मारा गया नक्सली तीस वर्षीय सोहन आईईडी यानी विस्फोटक बनाने में एक्सपर्ट था। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस नक्सली को मारने का दावा पुलिस कर रही है वो जिंदा है।

उसकी जगह किसी बेकसूर को मौत के घाट उतारकर पुलिस ने झूठी वाहवाही लूटी रही है। मुंजारे ने कहा कि इस फ़र्ज़ी एनकाउंटर के मामले को लेकर वे हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे एनकाउंटर की जांच की मांग भी मुंजारे ने की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.