ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP के छतरपुर में होती है रावण की पूजा, 80 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने घर में ही बनाया मंदिर

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक व्यक्ति रावण की पूजा करता है। यह बुजुर्ग कोई और नहीं एक 80 साल का बुजुर्ग जो शिक्षक से रिटायर्ड है और उसने अपने घर में लंकापति रावण का मंदिर बनाया हुआ है। जहां उस मंदिर में 10 सिर वाले रावण की प्रतिमा स्थापित है जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले 80 साल के दादा/बुजुर्ग रावण के अनन्य भक्त हैं और वह रोज रावण की पूजा करते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने घर में एक मंदिर बनवा रखा है जिसमें रावण की एक बड़ी और सुंदर सी प्रतिमा स्थापित है।

रावण की उक्त प्रतिमा मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देने वाली प्रतीत होती है। जिसमें रावण अपने 10 सिर के साथ हाथ में धनुष बाण के अलावा अन्य अस्त्र-शस्त्र भी धारण किए हुए हैं। जिला मुख्यालय से तकरीबन 100 किलोमीटर पहरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक रामप्रसाद अहिरवार रावण के अनन्य भक्त हैं जो पिछले 2-4 सालों से घर में रावण का मंदिर बनाकर पूजा पाठ कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.