ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर से रुठे इंद्र देव को मनाने की कोशिश… सुमित्रा महाजन ने इंद्रेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा

इंदौर: मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर इन दिनों बारिश को तरस रहे है, बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसल भी अब सूखने लगी है। साथ ही जमीन की नमी भी लगातार कम हो रही है। ऐसे में किसानों और आम लोगों के माथे पर अब चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। इसी को देखते हुए इंदौर में रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने का प्रयास किया गया। देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित अहिल्या समिति से जुड़े सभी लोग मंगलवार सुबह पंढरीनाथ स्थित इन्द्रेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए इन्द्रेश्वर भगवान का विशेष पूजन किया और अच्छी बारिश की कामना की।

इस मौके पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इन दिनों प्रदेशभर में मानसून  के दौरान भी गर्मी जैसा माहौल है और आगामी कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। अगर हालात ऐसे ही बने रहे इंदौर सहित कई शहरों में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सकेगा। जुलाई माह आधा बीत जाने के बाद भी इंदौर में अब तक 10 इंच बारिश भी नहीं हुई है, लिहाजा शहर में पर्याप्त बारिश के लिए आज प्राचीन इन्द्रेश्वर मंदिर में पूजा पाठ के माध्यम से इंद्र देव को मनाया गया है।

दरअसल मान्यता है कि शहर में जब भी कम बारिश होती है तो शहर के इन्द्रेश्वर मंदिर में भगवान शिव का विशेष पूजन करके रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाया जाता है और शहर में जल्द ही वर्षा भी देखने को मिलती है। अब देखना होगा कि इस बार इन्द्रदेव कब तक मेहरबान होते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.