ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे स्टेशन की छत का प्लास्टर झड़कर यात्री पर गिरा, फटा सिर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयी। लेकिन इस काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची।

बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग हो रही है इसी वजह से यह प्लास्टर झड़कर गिरा। हादसे में बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता घायल हो गया। वह  झांसी जाने के लिए प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लगी एटीवीएम मशीन के पास अनारक्षित टिकट निकाल रहे थे, इसी बीच छत से प्लास्टर गिरकर  हर्षित के सिर पर लगा। हर्षित के सिर में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। आसपास मौजूद यात्रियों ने घटना की जानकारी डिप्टी एसएस से की।

डिप्टी एसएस तुरंत हर्षित को स्टेशन निदेशक कक्ष में ले आए और प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन हर्षित को ज्यादा चोट लगी थी इसलिए उसे ट्रामा सेंटर भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी एंबुलेंस ने इंतजार कराया और करीब आधा घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। हर्षित ने मामले की शिकायत रेलवे की कंप्लेंट बुक में भी दर्ज की है और मुआवजे की मांग भी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.