ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में किशोर का मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में आने वाले दिव्यगवां गांव में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई, किशोर का शव उसके घर के पीछे मिला है। वहीं इस घटना पर मृतक के परिजन का कहना है कि आदित्य की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ संदेहियों के नाम भी पुलिस को दिए हैं।

मृतक का परिवार कुछ महीनों से मकान बना कर नष्टिगवां में रह रहा है दिव्यगवां गांव में किशोर अपनी मां के साथ रहता था, घर से कुछ ही दूरी पर उसका शव मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने पर रीवा एसपी विवेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी का कहना है कि अभी मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर भी बुरा हाल है और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.