ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई अलर्ट, शहर में ड्रोन से सर्वे, 450 से ज्यादा लार्वा साइट चिन्हित

इंदौर। शहर में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है फिर 9 मरीज सामने आए हैं, डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 10 हाई रिस्क क्षेत्र चिह्नित किए हैं, इनमें से आठ क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से लार्वा सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। विभाग को अब तक 450 से अधिक लार्वा बिडिंग साइट मिली है।

मानसून के आते ही मलेरिया और डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ढाई गुना अधिक मरीज मिल चुके हैं, वहीं शहर के अलग-अलग क्षेत्र में डेंगू के 9 नए मरीज मिले, इन्हें मिलाकर अब तक डेंगू के 132 मरीज सामने आ चुके हैं। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष शहर के हाई रिस्क क्षेत्र में लार्वा सर्वे भी किया जाता है।

इस बार प्रदेश में पहली बार ड्रोन के माध्यम से लार्वा सर्वे करने के लिए इंदौर शहर को चुना गया। इंदौर में 10 हाई रिस्क क्षेत्र चिह्नित किए गए थे, जिसमें से आठ क्षेत्र के करीब आठ वर्ग किलोमीटर के हिस्से में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 450 से अधिक लार्वा साइट साइट मिली हैं, जिन्हें दवाई का छिड़काव कर नष्ट किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.