ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नई कार लेकर भाई के साथ सीखने गए ड्राइविंग, नीचे उतरते ही गिरी बिजली… टीचर की मौत

देवास/खातेगांव। जिले के खातेगांव नगर के समीप कार सीखने के लिए भाई के साथ गए निजी स्कूल के एक शिक्षक पर कार से नीचे उतरते ही आकाशीय बिजली बुधवार को गिर गई। शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार खातेगांव निवासी 28 वर्षीय अमित यादव ने कुछ दिन पहले नई कार खरीदी थी। कार सीखने के लिए वो अपने भाई के साथ नगर से बाहर गए थे। उस दौरान कार उनका भाई चला रहा था।

बायपास रोड पर कार चलाने के लिए अमित पीछे वाली सीट से जैसे ही कार से नीचे उतरे तो उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसके बाद पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

हादसे का पता चलने पर स्वजन बदहवास हो गए। गौरतलब है कि पिछले करीब एक माह में जिले में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो चुकी है।

कुछ दिन पहले सोनकच्छ में मंदिर मेंं बिजली गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। वहीं पिछले माह चापड़ा क्षेत्र में खेत पर काम करने गए दंपती पर बिजली गिरी थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी, उनके शव रातभर खेत पर पेड़ के नीचे ही पड़े रहे थे, अगले दिन सुबह घटना का पता चला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.