ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में लगे स्मार्ट मीटर, इंदौर के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा

उज्जैन। बिजली खर्च का सटीक हिसाब देने को मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम गति पकड़ चुका है। दो सप्ताह में इंदौर के बाद सर्वाधिक मीटर उज्जैन में लगाए जाने की खबर है।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि इंदौर शहर में करीब 2 लाख 93 हजार, उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाए जा चुके हैं।

इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे हैं। दो सप्ताह पहले आगर जिला मुख्यालय पर भी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रारंभ किया गया है।

15 अगस्त तक तीन-चार शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। जिला मुख्यालयों के अलावा भी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

अब तक करीब 6 लाख 85 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके है। इन मीटर से रीडिंग आटोमेटेड मिल जाती है। समय पर सटीक रीडिंग मानव हस्तक्षेप के बिना तय वार, समय पर मिलने से बिल त्रुटिरहित जारी होते हैं। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी तुलनात्मक रूप से कम हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.