ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संवदेनशीलता के साथ सहायता के लिए संचालित है संबल योजना – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना संवेदनशीलता के साथ सहायता के लिए संचालित है। मानवीयता पर आधारित यह योजना निरंतर जारी रहेगी। योजना में आवेदन प्रक्रिया और हितलाभ वितरण को सरल बनाने के लिए विभाग आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें। योजना में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन जाँच के बाद सुनिश्चित किया जाए। हितलाभ वितरण से पहले यदि जाँच की आवश्यकता हो, तो जाँच में पाँच दिन से अधिक समय नहीं लगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना की समीक्षा कर रहे थे। श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव श्रम श्री सचिन सिन्हा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना गरीब कल्याण के लिए संचालित है। असंगठित श्रमिकों को आपदा में सहायता देने के लिए शुरू की गई इस योजना के पोर्टल का निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्ति सरलता से अपना पंजीयन करा सके। श्रमिक, तेंदूपत्ता संग्राहक, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हो। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सम्मुख संबल योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया, उसमें आ रही कठिनाइयों और प्रस्तावित सुधारों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि योजना एक अप्रैल 2018 से शुरू की गई थी। योजना के शुरूआती माह में एक अप्रैल से 15 मई तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया गया। कुल 2 करोड़ 17 लाख असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। जुलाई 2019 में पंजीकृत श्रमिकों के सत्यापन के लिए डोर-टू-डोर अभियान भी संचालित किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.