ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सतना में आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मामूली बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सतना के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से 6 लोग भी झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवकों का नाम वरुण और आदर्श सिंह है, सूचना पर जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरपीएस स्कूल के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई और दोनों की मौत हो गई, वहीं जैतवारा थाना क्षेत्र में ही बिजली गिरने से किसान की भी मौत हो गई, किसान का नाम पुष्पेंद्र तिवारी था ,पुष्पेंद्र अपने खेत पर काम कर रहा था तभी बारिश शुरू हो गई थी। वह भी पेड़ के नीचे जाकर बारिश से बचने खड़ा हुआ और उसके ऊपर बिजली गिर गई।

इसके अलावा रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, मृतक का नाम जिवेन्द्र पांडे है करमऊ कि यह घटना है जिवेन्द्र नीम के पेड़ के नीचे बैठा बोरिंग में मोटर डाल रहा था तभी बारिश शुरू हो गई थी और उसके ऊपर बिजली गिर गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.