ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्यार के बीच आया बेटा तो मां ने गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने खोला कत्ल का राज

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के मकान में फेंक दिया था, महिला रात भर रोने का नाटक करती रही यह घटना पनागर थाना क्षेत्र की है। महिला पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने जेठ पर भी आरोप लगा रही थी। लेकिन इस पूरे मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है और महिला नीतू गुप्ता और उसके प्रेमी जाहिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सोमवार को 13 साल के आदित्य का शव मिला था, आदित्य की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर की मां नीतू गुप्ता का मायका सेमरिया में है और 18 साल पहले उसकी रामबाबू गुप्ता से शादी हो गई थी 13 साल का बेटा आदित्य था सेमरिया के रहने वाले जाहीर अली और नीतू गुप्ता एक दूसरे से प्रेम करते थे। पति सतना में रहकर नौकरी करता था, घर में मां और बेटा रहते थे शादी के बाद जाहीर घर पर आया जाया करता था, लेकिन बेटे को यह सब पसंद नहीं था बेटे ने अपनी मां से कहा था कि इस बारे में पापा को बताऊंगा 14 जुलाई को जाहीर और महिला को मिलना था लेकिन बेटे को इस बात का पता चल गया और उसने मां से झगड़ा शुरू कर दिया।

जिसके बाद नीतू गुप्ता जाहिर से मिलने के लिए सतना गई और जब वापस घर आई तो बेटे ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी नीतू ने अपने प्रेमी जाहीर को दी और फिर दोनों ने आदित्य को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और गमछे से आदित्य का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आदित्य की लाश को उठाकर पास में स्थित एक मकान में फेंक दिया ,पुलिस की पूछताछ में महिला बार-बार बयान बदल रही थी। पूछताछ में पता चला कि महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसके घर पर प्रेमी के आने की जानकारी भी पुलिस को लग गई थी इसके बाद शक की सूई नीतू और जाहीर पर मुड़ गई दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों की बातों में काफी अंतर था। जिसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से नीतू से पूछताछ की सारी हकीकत सामने आ गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.