ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेडिसन चौराहे पर बैरिकेडिंग से बनाया लेफ्ट टर्न, 20 प्रतिशत यातायात को फायदा

इंदौर। रेडिसन चौराहा शहर के व्ययस्तम चौराहों में से एक है। शनिवार को यातायात पुलिस ने यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए विजय नगर से आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग से लेफ्ट फ्री टर्न बनाया। इससे विजयनगर से देवास नाका जाने वाले वाहनों को फायदा मिलेगा।

शाम को व्ययस्तम समय में रेडिसन चौराहे पर यातायात का दबाव काफी रहता है

विजय नगर चौराहे से आने वाले लेफ्ट टर्न को बाधित करते हुए रुक जाते थे। इससे देवास नाका जाने वाला यातायात भी वेवजह से यातायात में फंसा रहता था। इससे मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विजय नगर से आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग से लेफ्ट टर्न फ्री कर दिया।

एसीपी मनोज खत्री ने बताया कि विजय नगर से आने वाला यातायात का करीब 20 प्रतिशत यातायात देवास नाका की तरफ जाता है। इस लेफ्ट टर्न से उस यातायात को फायदा मिलेगा। वहीं पहले लोग लेफ्ट टर्न की दिशा से आकर जेब्रा क्रॉसिंग से आ जाते थे। अब इस पर भी रोक लगेगी। सीधा जाने वाला यातायात स्टॉप लाइन तक ही सीमित रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.