ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक नारियल.. एक हथौड़ा और एक हेलमेट, दारोगा जी ऐसे कर रहे लोगों को जागरूक

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले की ढाका पुलिस हेलमेट के फायदे के बारे में अनूठे तरीके से लोगों को जागरूक कर रही है। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत ढाका थाने में तैनात एएसआई चंदन कुमार कच्चे नारियल की मदद से हेलमेट के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। एएसआई चंदन कुमार के इस पहल का लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत पूर्वी चंपारण जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सड़क सुरक्षा के तहत ढाका थाना के एसआई चंदन कुमार सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट के महत्व के बारे में डेमोस्ट्रेशन दे कर दिखाते हैं। एसआई चंदन कुमार ने एक नारियल, एक हथौड़ा और एक हेलमेट की मदद से डमी दिया। डेमोस्ट्रेशन के दौरान नारियल को बिना हेलमेट वाला सर माना जाता है। नारियल को सिर मानकर हथौड़े की मदद से तोड़ते हैं, वहीं हथौड़े की मदद से हेलमेट को तोड़ने का प्रयास किया जाता है, लेकिन हेलमेट नहीं टूटता है। इस दौरान यह दिखाने का प्रयास किया जाता है कि हेलमेट पहनने से हादसे के दौरान सर सुरक्षित होता है। इस तरह हेलमेट हादसे के दौरान जीवन को सुरक्षित बनाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.