ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्वी इंफाल में बड़े हमला नाकाम, सेना और मणिपुर पुलिस ने 8 आईईडी को किया डिफ्यूज

भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पूर्वी इंफाल जिले के सैचांग इथम क्षेत्र में आठ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरादम किया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया. बता दें कि सेना की टुकड़ी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीम के साथ, लगभग 33 किलोग्राम वजन वाले आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.

सेना और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटनाएं टल गईं जो सुरक्षा बलों और अन्य यात्रियों को निशाना बनाने के लिए की गई थी. इस क्षेत्र का उपयोग बड़े पैमाने पर इम्फाल पूर्व के मोइरंगपुरेल और इथम गांवों में किसानों और पशु चराने वालों द्वारा किया जाता है. इस कार्रवाई से विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे दहशतगर्दों के नापाक मंसूबों को करारा झटका लगा है.

सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

इससे पहले शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के चानुंग टॉप में सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद बरामद किया. बता दें कि भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिले से 17 जुलाई को एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था. इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. जिसके हथियारों की जांच के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है.

हथियार और गोला-बारूद बरामद

वहीं जून में भी इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. इसमें 11 ग्रेनेड, 6 आईईडी, पांच 303 राइफल, 3 डेटोनेटर, 1 कार्बाइन, 1 हैंडगन, विभिन्न प्रकार के बम और गोला-बारूद के अलावा चार वॉकी-टॉकी और दो रेडियो सेट बरामद किए गए थे. पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व जिला घाटी क्षेत्र में है जबकि बिष्णुपुर जिले का एक हिस्सा पहाड़ियों में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.