ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौतम गंभीर के लिए BCCI ने खोला खजाना, सैलरी जानकर ठनक जाएगा माथा, श्रीलंका में सिर्फ 16 दिन का खर्चा जानते हैं आप?

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी कमान संभाल ली है. श्रीलंका दौरे से उनका काम चालू हो गया है. उनकी अगुवाई में ये पहला विदेशी दौरा है. अब सवाल है कि गौतम गंभीर इन सबके लिए BCCI से ले कितने रुपये रहे हैं? हेड कोच के नाते टीम इंडिया से जुड़ने के लिए उन्होंने कितने रकम में करार किया है? ऐसे सवालों के जवाब अब सामने हैं. टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का पैकेज क्या होगा, उसका पता अब चल चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर पर होने वाला खर्च जानकर आपका माथा ठनक सकता है.

गौतम गंभीर को मिलेगी कितनी सैलरी?

तो माथा ठनकाने वाला वो पैकेज क्या है? आखिर ऐसा भी गौतम गंभीर को BCCI क्या दे रही है? सबसे पहले तो सैलरी के बारे में जान लीजिए. BCCI से गौतम गंभीर को मिलने वाली सालाना सैलरी 12 करोड़ रुपये है. अब साल के 12 करोड़ मतलब हर महीने के 1 करोड़ गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर मिलेंगे. लेकिन, क्या सिर्फ इतना ही है जो गौतम गंभीर को मिला है. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बड़ी गलती कर रहे हैं.

16 दिन के श्रीलंका दौरे पर खर्च के लिए मिलेंगे कितने रुपये?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 करोड़ रुपये सालाना सैलरी तो गौतम गंभीर की होगी ही, इसके अलावा उन्हें दूसरी भी सुविधाएं दी जाएंगी. ऐसी सुविधाओं में सबसे अहम है विदेशी दौरों पर मिलने वाला हर रोज का भत्ता. ये रकम 21000 रुपये है. भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर 22 जुलाई को श्रीलंका पहुंचे थे और वो वहां 7 अगस्त तक होंगे. अब इस हिसाब से श्रीलंका दौरे पर गौतम गंभीर को मिलने वाला 16 दिन का टोटल भत्ता 336000 रुपये होता है.

ये दो सुविधाएं भी गंभीर को मिलेंगी

सैलरी और भत्ता के अलावा गौतम गंभीर को दो और सुविधाएं मिलेंगी. इनमें एक है बिजनेस क्लास में ट्रेवल और दूसरी फाइव स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था. फिलहाल इन सारी सुविधाओं का लुत्फ गंभीर श्रीलंका में उठा रहे हों, जहां उनकी कोचिंग में टीम इंडिया व्हाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.