CM मोहन यादव कोयंबटूर पहुंचे, प्रदेश में निवेश लाने दक्षिण भारतीय निवेशकों से वन-टू-वन संवाद
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को संबोधित करने के साथ उनसे मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करने जा रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.