ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव विधायक रमेश मेंदोला सिराथू विधानसभा में तैनात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में 100 से अधिक बैठकें ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव विधायक रमेश मेंदोला सिराथू विधानसभा में तैनात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में 100 से अधिक बैठकें ली

गाँव-गाँव घूमकर कर ले रहे बैठकें, वन टू वन चर्चा भी कर रहे मतदाताओं से

उत्तर प्रदेश । इंदौर के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला को भाजपा संगठन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। यहाँ से भाजपा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने सपा और अपना दल की गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल प्रत्याशी है। चुनावी मैनेजमेंट में माहिर विधायक मेंदोला को केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की चर्चित विधानसभा सिराथू विधानसभा में तैनात किया है।

बूथ मैनेजमेंट पर विशेष जोर

 रमेश मेंदोला ने अपनी स्टाइल में केशव प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार शुरु कर दिया है। मेंदोला बूथ मैनेजमेंट पर विशेष जोर दे रहे है, इसलिए छोटी छोटी बैठकें कर रहे है। अभी तक उन्होंने 100 से अधिक बैठकें लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओ से संवाद किया है। क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक, खेल, व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा भी कर रहे है।
जातिगत समीकरणो को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओ को किया तैनात। मेंदोला ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण को देखते हुए कार्यकर्ताओ को तैनात किया है। इस विधानसभा में 34 प्रतिशत पिछड़ा, 33 प्रतिशत दलित समाज, 19 प्रतिशत सामान्य वर्ग और 13 प्रतिशत मुस्लिम वर्ग के मतदाता है। मेंदोला ने चार मंडलो के जातीय समीकरणो को समझते हुए कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी है।

भाजपा ने विकास को बनाया है मुद्दा

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में विकास को मुख्य मुद्दा बनाया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, एक्सप्रेस वे,  शौचालयों के निर्माण के साथ साथ  अपराधों पर लगाम जैसे मुद्दों के साथ चुनाव लड़ रही है।

पिछले चुनाव के नतीजों से भाजपा को उम्मीद है

सिराथू विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आती है। 2017 में सिराथू में कुल 40.07 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से शीतला प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के वाचस्पति को 26203 वोटों के मार्जिन से हराया था। इसलिए पिछले नतीजों से भाजपा को उम्मीद है कि इस बार ओर अधिक मतों से केशव प्रसाद मौर्य चुनाव जीतेंगे। मेंदोला को यही चुनोती रहेगी कि पिछली बार से अधिक वोट भाजपा को मिले।

27 फरवरी को होना है चुनाव

पांचवें चरण में 12 जिलों की 61सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है. इस चरण में कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट पर भी 27 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.