ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्याय नगर में 7 अगस्त को होगी रिमूवल की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर

इंदौर: इंदौर के न्याय नगर में अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई को जिला प्रशासन एक बार फिर से अंजाम देगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने यहां कुछ मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी लेकिन रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के फैसले पर 6 अगस्त को सुनवाई होने का हवाला देकर कार्रवाई को रोकने की मांग की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बाकी मकानों को नहीं तोड़ा था।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 7 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा न्याय नगर के 100 से ज्यादा अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को माकूल बंदोवस्त करने के लिए निर्देश दिए गए है। प्रशासन के आदेश के बाद फिलहाल न्याय नगर के रहवासियों को 6 अगस्त तक कुछ राहत जरूर मिल गई है। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट, न्याय नगर के रहवासियों की याचिका पर क्या फैसला सुनाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.