ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीहोर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के पास रहती है। बुजुर्ग महिला सुबह खाना बना रही थी, इसी दौरान जर्जर मकान की दीवार धंस गई। बेटी भी अंदर थी। घटना के समय पोता कहीं बाहर गया हुआ था।

घटना में पोती मलबे से बाहर निकल आई जबकि बुजुर्ग महिला दब गई। सूचना मिलने पर नपा का अमला मौके पर पहुंच गया है। थाना कोतवाली प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी 108 के साथ मुस्तैद है। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.