ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाजापुर में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के वार्ड क्रमांक 28 ईदगाह रोड़ पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। जैसे ही पटवारी ने फरियादी से रिश्वत ली उसके बाद पटवारी ने लोकायुक्त की टीम को सामने देख लिया था और खेत में दौड़ लगा दी, लोकायुक्त पुलिस ने भी पटवारी के पीछे दौड़ लगा दी और पटवारी को पकड़ लिया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के हरण गांव के रहने वाले प्रेम सिंह गुर्जर ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पिता और चाचा के नाम 13 हेक्टेयर कृषि भूमि है।

जिसके बंटवारे के लिए गांव के पटवारी साहिल शाह को आवेदन दिया गया था, पटवारी ने इसके लिए पहले 80 हजार रुपए मांगे और फिर जब परिजनों ने कहा ज्यादा राशि है तो पटवारी 45 हजार में मान गया। पटवारी द्वारा ज्यादा राशि की मांग करने पर फरियादी प्रेम सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी फरियादी की पटवारी से बात करवाई गई जिसमें तय हुआ 5 हजार सोमवार को पटवारी को लेना थे और पटवारी ने अपने कार्यालय पर फरियादी को बुलाया था।

फरियादी पटवारी के निजी कार्यालय पर गया यहां पटवारी ने लोकायुक्त द्वारा दिए गए कलर लगे रुपए लिए टीम को देखकर पटवारी ने दौड़ लगा दी, खेत में से उसे पकड़ लिया गया है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.