ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाराबंकी: रूममेट करती थी रैंगिंग, शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई तो मेडिकल की छात्रा ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नर्सिंग की एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है. छात्रा की मौत से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में छात्र के घरवालों ने आरोप लगाया है कि सीनियर की रैगिंग से परेशान होकर ही उनकी लड़की ने सुसाइड किया है. सुसाइड करने से पहले उसने प्राचार्य और विभागाध्यक्ष से इस बारे में शिकायत भी की थी, लेकिन सभी ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया.

वहीं मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक सीनियर छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर रही है. छात्रा के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वो अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और पुलिस को गुहार लगा रहे हैं.

रूममेट करती थी परेशान

यह पूरा मामला हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जुड़ा है. यहां बीते शनिवार को हॉस्टल के अंदर कमरे में नर्सिंग की छात्रा सलोनी पुष्कर का शव फंदे पर लटका मिला था. छात्रा बहराइच जिले के रुपईडीहा के रामपुर हुसैन बख्श गांव की रहने वाली थी. छात्रा की मां गोमती देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सलोनी जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी. जब वह प्रथम वर्ष में थी तब उसकी रूममेट सीनियर छात्रा वर्षा यादव थी. वह लगातार सलोनी को जाति सूचक शब्द कहते हुए न केवल परेशान करती थी, बल्कि उसकी रैगिंग भी करती थी. उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस को एक काल रिकॉर्डिंग भी दी है. उन्होंने बताया कि मृतका सलोनी ने मौत से पहले भी घर पर फोन करके अपनी परेशानी बताई थी. मां ने बताया कि 26 जुलाई को परेशान सलोनी ने कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष से मिलकर अपनी परेशानी भी बताई थी, लेकिन उन्होंने उसकी परेशानी को अनसुना करते यह कहा कि पढ़ाई के दौरान यह सब चलता है.

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हिंद मेडिकल कॉलेज में मृत मिली छात्रा के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. इसमें संदिग्ध पाए जाने वालों का नाम विवेचना में शामिल कर जांच के दायरे में लाया जाएगा. जो भी दोषी होगा, इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.