ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल- प्रतापगढ़ ट्रेन का इंदौर तक हो विस्तार, इंदौर के सैकड़ों यात्रियों को होगा फायदा

इंदौर। इंदौर में उत्तर भारत और बिहार के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इंदौर से पटना के बीच चलने वाली सिर्फ दो ही ट्रेन हैं जो कि सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसके चलते इस ट्रेन में हमेशा लंबी वेटिंग बनी रहती है। इस क्षेत्र के यात्री रूम की सुविधा के लिए रेल सलाहकार समिति ने रेलवे बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें भोपाल और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए इंदौर से चलने की मांग की है।

इंदौर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ मा बेला देवी एक्सप्रेस बुधवार,शनिवार व सोमवार को प्रतापगढ़ से शाम 7:10 से चलकर सुबह भोपाल 8:30 बजे पहुंचती है। यही ट्रेन प्रतापगढ़ बेला देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भोपाल से प्रति मंगलवार शुक्रवार व रविवार को शाम 7:15 सुबह भोपाल से चल कर अगले दिन सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचती है।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लखनऊ, रायबरेली, उरई, अमेठी स्टेशनों पर ठहराव करती है। इस ट्रेन को इंदौर तक विस्तार करने पर त्योहारों और शादियों के मौसम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ ,कानपुर ,उरई, अमेठी और रायबरेली के यात्रियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही इन स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.