ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ : इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामगोपाल करियारे ने बताया कि बुधवार की रात जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, नहरपाली के ब्लास्ट फर्नेस में काम करने के दौरान कन्वेयर बेल्ट में फंस जाने से मजदूर यादराम यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। करियारे ने बताया कि घटना के बाद घायल मजदूर को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अपोलो अस्पताल, बिलासपुर भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रबंधन से उचित मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। भूपदेवपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.