रहली उपजेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया था भर्ती
सागर। जिले की रहली उपजेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना कैदी के स्वजनों को दी थी। स्वजनों ने इस मामले में जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.