ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्विटर ने ब्लाक किए कई शोधकर्ताओं के अकाउंट, यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ी सूचनाएं कर रहे थे साझा, बाद में मानी गलती

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच ट्विटर ने फुटेज व सूचनाएं साझा करने वाले कई शोधकर्ताओं के अकाउंट अचानक ब्लाक कर दिए। हालांकि उसने बाद में कहा कि ऐसा गलती से हुआ है। ट्विटर के साइट इंटीग्रिटी प्रमुख ने बताया कंपनी की ह्यूमन माडरेशन टीम से चूक हुई है।

नई दिल्ली, आइएएनएस: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच ट्विटर ने फुटेज व सूचनाएं साझा करने वाले कई शोधकर्ताओं के अकाउंट अचानक ब्लाक कर दिए। हालांकि, उसने बाद में कहा कि ऐसा गलती से हुआ है।

करीब 24 घंटे तक ब्लाक रहे अकाउंट

ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआइएनटी) के शोधकर्ता ओलिवर एलेक्जेंडर ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘पिछले 24 घंटे के दौरान दो बार ब्लाक किए जाने के बाद पुन: लौट आया हूं। पहली बार तोड़फोड़ / गैस हमले का पर्दाफाश करने पर और दूसरी बार रूस में यूक्रेन के हमले से संबंधित सच्चाई सामने लाने पर। ट्विटर को ऐसे ब्लाक के खिलाफ कोई कार्रवाई करनी चाहिए।’ ओएसआइएनटी के एक अन्य शोधकर्ता कायल ग्लेन का अकाउंट भी 12 घंटे तक ब्लाक रहा।

कंपनी की ह्यूमन माडरेशन टीम से हुई चूक

ट्विटर ने गुरुवार को कहा कि उसने गलती से रूसी सैन्य गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा करने वाले कुछ अकाउंट को ब्लाक कर दिया है। ट्विटर के साइट इंटीग्रिटी के प्रमुख योएल रोथ ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी की ह्यूमन माडरेशन टीम से चूक हुई है। उन्होंने लिखा, ‘भ्रम फैलाने वाली सामग्री पर तत्परता के साथ अंकुश लगाने के प्रयासों के बीच भूलवश कई अकाउंट ब्लाक हो गए। हम इस परेशानी को दूर करने का काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.