ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनीष सिसोदिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जानें कब आएंगे जेल से बाहर?

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है और वो अब जेल से बाहर आ जाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि सिसोदिया आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट का आर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट जाएगा. राउज एवेन्यू में बेल बॉन्ड (10 लाख) भरा जाएगा और जमानत की बाकी शर्तें पूरी की जाएंगी. इसके बाद बेल आर्डर को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा.

यहां तिहाड़ जेल सुपरिटेडेंट द्वारा कागजी कार्रवाई होगी. इसके बाद सिसोदिया को जेल से रिहा किया जाएगा. तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 से निकल सकते हैं. वह तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बंद हैं. जेल नंबर 1 में बंद कैदी जेल के गेट नंबर 3 से बाहर निकलते हैं. वहीं, अगर सुरक्षा को लेकर कोई कंसर्न हो तो फिर किसी और गेट से भी निकाल सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को शर्तों के साथ जमानत दी है. सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. हफ्ते में दो बार सोमवार और गुरुवार को थाने में हाजिरी लगानी होगी. सिसोदिया पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट को 6 से 8 महीने का समय दिया गया था लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हुई. ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट को यह समझना चाहिए कि जमानत नियम है और जेल अपवाद है. शीर्ष अदालत ने कहा कि बिना ट्रायल पूरा किए किसी को जेल में रखकर सजा नहीं दी जा सकती है.

ईडी और सीबीआई की तरफ से दलील दी गई थी कि सिसोदिया को जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाना चाहिए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने नियमों की अनदेखी. ट्रायल में देरी सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि उनके सीएम दफ्तर जाने पर कोई रोक नहीं है. सिसोदिया सचिवालय जा सकते हैं. शीर्ष अदालत ने कहा कि सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.