ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेलो इंडिया खेलो पहुंची सीवीआरयू की कबड्डी टीम

बिलासपुर। डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से खेलो इंडिया खेलो में पहुचंने वाला पहली विवि बन गया है। विश्वविद्यालय की कबड्डी पुरुष टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में चल रहे आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज खेलो इंडिया खेलो में स्थान पक्का कर लिया है। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में विजयी होकर सीवीआरयू देश की आठ टाप टीम में शामिल हो गई है। खेलो इंडिया खेलो मुकाबला भारत सरकार द्वारा चेंनई में मार्च महीने में आयोजित किया जाएगा।

इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जौनपुर विवि विजेता और सीवीआरयू उपविजेता रहे। इसके बाद ईस्ट जोन की विजयी चार टीमें अब आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक पहुंची है। यहां देश के सभी विश्वविद्यालयों की विजयी 16 टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है इसमें डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय ने तिरूचिरापल्ली तमिलनाडू विवि की टीम को हराकर अपना स्थान खेलो इंडिया खेलो पक्का कर लिया है।

उन्होने बताया कि डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय की कबड्डी (पुरुष वर्ग) टीम छत्तीसगढ़ से खेलो इंडिया खेलो में पहुचंने वाली पहली टीम बन गई है। यह सीवीआरयू ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खेलो इंडिया खेलो में देश के टाप आठ कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.