उमरिया में 8 घंटे से 30 फीट की गहराई में 4 साल का मासूम बोरवेल में फंसा, बच्चे को दी जा रही ऑक्सीजन
उमरिया : मासूम की जान मुश्किल में फंस गई है। यहां 4 साल का एक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा 8 घंटे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है।जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है।
पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद
चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल मे गिरने की जानकारी मिलते ही शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.