इंदौर के नवलखा चौराहे पर एक दिन में 16 चालान बुलेट पटाखा,गलत प्लेट,रेड लाइट उलंघन पर कार्यवाही
इंदौर के नवलखा चौराहे पर एक दिन में 16 चालान बुलेट पटाखा,गलत प्लेट,रेड लाइट उलंघन पर कार्यवाही गलत नंबर प्लेट,बुलेट में पटाखा वालों के लिए पुलिस काल बनी हुई है। हेवी फ़ाईन वसूला जा रहा है। पिछले एक महीने से चल रही ट्रैफिक पुलिस की मुहिम के बावजूद कई लोग अब भी नियमों को अनदेखा कर रहे है कल नवलखा चौराहे पर 16 लोगो पर कार्यवाही की गई है।
शहर को ट्रैफिक में नंबर एक बनाने की कवायद में जुड़े अफसर नियम तोड़ने वालों के जहन में ट्रैफिक के कायदे डालने में काफी हद तक सफल हो चुके है। असर यह हुआ कि ट्रैफिक अब शहर की उन सड़कों से गायब है जहां सर्वाधिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले घुमा करते थे। इंदौर के सबसे वयस्त चौराहों में से एक नवलखा चौराहे पर कल नियमों को अनदेखा कर वाहन दौड़ाने वाले 16 लोगो पर चालानी कार्यवाही हुई है। सूबेदार सुमित बिलोनिया ने बताया कि चालानी कार्यवाही केवल उन लोगो पर की जा रही है जो जानते,समझते हुए भी नियमों को अनदेखा कर रहे है। कल हुई चालानी कार्यवाही में पटाखा,नेम प्लेट,संकेत,हेड लाइट,हेलमेट,तीन सवारी सहित अन्य शामिल थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.