ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बड़वाह में बेटा बना हैवान, पिता को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

बड़वाह : मध्यप्रदेश के बड़वाह में एक कलयुगी बेटे ने अपने 50 वर्षीय पिता को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की है। शनिवार सुबह आस पास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल मुआयना किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी घटना की जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है।

दिल को दहला देने वाली घटना बड़वाह के थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदनपुरा खेड़ा की है। जहां राहुल ने अपने 50 वर्षीय पिता रमेश पिता रुप सिंह बारेला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। रहवासियों की सूचना पर एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उसके बाद एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।

एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि ग्राम चंदनपुरा खेड़ा में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर वह फरार हो गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच जांच कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पीएम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.