ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर संभाग को मिली बड़ी सौगात, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे नए अवसर, जल्द खुलेंगे सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग के विकास के लिए काफ़ी ताक़त व रणनीति से कार्य बढ़ रहे है । वह राज्य सरकार के साथ अधिक सामंजस्य बढ़ाकर व मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर कई योजनाओं के लिए पैसे जारी , नई शिक्षा केंद्र खोलने व अधोसंरचना निर्माण की माँग कर चुके है । इसके साथी ही कई केंद्रीय मंत्रियों को औद्योगिक इकाई लगाने की माँग कर चुके है। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुनः एक बड़ी माँग देश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से पत्र लिखकर की थी । केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर कहा था कि, ”आपके मंत्रालय विभाग एसटीपीई ( सॉफ़्ट्वेर टेक्नॉलजी पार्क आफ इंडिया ) द्वारा देश में 24 सेंटर आफ एंटरप्रेन्योरशिप खोलने जा रही है। आपसे निवेदन है की इसका एक केंद्र ग्वालियर में खुले।”

वहीं आज से 10 दिन पहले लिखे हुए इस पत्र के बाद एक बड़ी अपडेट आई है । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस माँग को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मान ली है व जल्द ही एसटीपीआई की एक टीम ग्वालियर का निरीक्षण करने आ रही है । सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप का यह केंद्र खुल जाने के बाद ग्वालियर एक स्टार्ट अप हब के रूप में विकसित होगा व टेक्नॉलजी क्षेत्र के स्टार्ट अप का सीओई के इंक्युबेशन सेंटर से मदद मिलेगी ।

आज से एक सप्ताह पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे संभाग के विकास की बड़ी कोशिश सफल हुई है। कैबिनेट द्वारा 6 लेन आगरा – ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर’ की अनुमति मिल गई है। इस योजना के लिए भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माँग की थी । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ना सिर्फ़ पूरे संभाग का चंहुओर विकास करना चाहते है बल्कि ग्वालियर को दिल्ली का मैग्नेट सिटी बनाना चाहते है ताकि बड़ी फ़ैक्टरियाँ , उद्योग , व्यापार अब ग्वालियर चम्बल संभाग में स्थापित हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.