ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में पलटी नाव, 12 लोग वाहन समेत डूबे

बिहार के पूर्णियां में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक नाव के नदी के तेज बहाव में डूब जाने से तकरीबन एक दर्जन लोग पानी में डूब गए. इसके अलावा कई वाहन भी लापता बताए जा रहे हैं. पूर्णियां जिले के नगर प्रखंड के बेला रिकाबगंज पंचायत के रंनका घाट पर सौरा नदी में ये नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग नदी में डूब गए. हालांकि, सभी लोगों को बचा लिया गया है.

वहीं नदी के तेज बहाव में डूबते लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया. नाव पर सवार कई मोटरसाइकिल और साइकिल भी नदी में डूब गई हैं जिसकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे में डूबने वाले लोग अक्सर काम की तलाश में और रोज के कामकाज के लिए पूर्णियां आते थे.

नाव पर सवार थे क्षमता से ज्यादा लोग

ये लोग नाव पर सवार होकर हर दिन काम की तलाश में और दैनिक काम के लिए पूर्णियां आते थे. जानकारी के मुताबिक, नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे इसलिए ये बड़ा हादसा हुआ. पहले क्षमता से ज्यादा लोग और उसके ऊपर कई सारे वाहनों के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव डूब गई. बीच नदी में सभी लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे. लोगों को इस तरह से डूबता देख नदी के किनारे खड़े और लोगों में हड़कंप मच गया.

आजादी के बाद से नहीं हुआ पुल निर्माण

घटना को देख स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कूद एक कर सभी को बाहर निकाला. वहीं दो महिलाएं ज्यादा पानी सांसों के साथ अंदर लेने की वजह से बेहोश हो गईं जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आजादी के बाद से यहां पर कभी भी किसी पुल का निर्माण नहीं हुआ है. कम पानी में चचरी पुल से और ज्यादा पानी होने पर नाव ही, आवागमन का एकमात्र साधन है, जबकि जिला मुख्यालय से यहां की दूरी मात्र 5 किमी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.