ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर में कहीं मुठभेड़ तो कहीं हो गया ब्लास्ट, 4 की मौत-पूर्व विधायक की पत्नी की भी निधन

मणिपुर में हाल ही में दो मामले सामने आए हैं, पहला एक मुठभेड़ का और दूसरा ब्लास्ट का. मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार को यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई. इस गोलीबारी में चार लोग मारे गए. यूकेएलएफ का एक आतंकवादी और उसी समुदाय के तीन ग्रामीण स्वयंसेवक गोलीबारी में मारे गए.

उग्रवादियों और स्वयंसेवकों के बीच हुई इस मुठभेड़ के बाद, अपने तीन लोगों की हत्या से कुकी समुदाय के लोग गुस्से में थे, जिसके चलते गांव के स्वयंसेवकों ने यूकेएलएफ के अध्यक्ष एसएस हाओकिप के घर को आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि हालात काबू में है.

बम ब्लास्ट भी हुआ

दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सैकुल के पूर्व विधायक यमथोंग हाओकिप के घर के पास मौजूद एक घर में ब्लास्ट किया गया. अधिकारियों ने कहा कि हाओकिप की दूसरी पत्नी सपम चारुबाला ब्लास्ट में घायल हो गई थी और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जब विस्फोट हुआ तब पूर्व विधायक हाओकिप भी अपने घर में ही थे लेकिन वो सुरक्षित बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जातियों में चल रहा विवाद

पिछले साल मई के महीने से पूरे देश का ध्यान मणिपुर की तरफ आकर्षित हुआ है, दरअसल पिछले साल से मणिपुर की राजधानी इंफाल में दो जातियों के बीच मतभेद के चलते जंग छिड़ गई थी, दोनों जाति एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो गई थी. इंफाल घाटी में स्थित मैतई और मणिपुर की पहाड़ियों पर स्थित कुकियों के बीच छिड़ी इस जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.