ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश: RSS नेताओं की लिखी किताब पढ़ेंगे छात्र, कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- जाएंगे कोर्ट

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अब छात्रों को संघ के नेताओं द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ाया जाएगा. इन किताबों में डॉक्टर अतुल कोठारी, दीनानाथ बत्रा, देवेन्द्र राव देशमुख सहित कई संघ नेताओं द्वारा लिखी किताबें शामिल हैं. इसके अलावा संघ के सह सरकार्यवाहक रहे सुरेश सोनी की भी तीन किताबें शामिल हैं. लिस्ट में कुल 88 किताबें शामिल हैं. टीवी9 के पास आदेश की कॉपी और 88 किताबों की सूची है.

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय ज्ञान परंपरा की किताबें खरीदने का आदेश दिया है. प्रदेश के कॉलेजों में खोले गए भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तहत किताबें पढ़ाई जाएंगे. कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है.

क्या कॉलेजों में नफरत का पाठ पढ़ाया जाएगा- कांग्रेस

एमपी के कॉलेजों में आरएसएस नेताओं द्वारा लिखी किताबें पढ़ाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ को क्या बीजेपी अब अज्ञान प्रकोष्ठ बनानी चाहती है? क्या अब एमपी के कॉलेजों में नफरत का पाठ पढ़ाया जाएगा? पढ़ना ही है तो वैज्ञानिकों द्वारा लिखी किताबें पढ़ाते. चौधरी ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है और हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे.

कांग्रेस को तो कुछ कहने का अधिकार ही नहीं- BJP

उधर, आरएसएस नेताओं द्वारा लिखी किताबें कॉलेजों में पढ़ाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो भी किताबें छात्रों का ज्ञान बढ़ाए उनका बौद्धिक विकास करें, वही किताबें पढ़ाई जा रही है. इसमें कोई गलत बात नहीं है. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का तो काम ही सिर्फ और सिर्फ विरोध करना है. नफरत का पाठ तो कांग्रेस के राज में पढ़ाया गया. वामपंथी विचारधारा और आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ाया गया. कांग्रेस को तो कुछ कहने का अधिकार ही नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.