ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महापौर- पार्षदों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, 15 अगस्त से पहले CM ने कर दिया ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 अगस्त से पहले बड़ा ऐलान किया है। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन’ में उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बड़ी सौगात दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की राह पर चलते हुए सीएम मोहन ने नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20%  प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। सीएम मोहन के इस ऐलान का फायदा महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों को होगा।

पूर्व सीएम शिवराज की राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं उनके मानदेय में 20% की वृद्धि की जा रही है। सीएम की घोषणा के बाद पार्षद का मानदेय 12000 से बढ़कर 14000  हो जाएगा और नगर पालिका अध्यक्ष का 6000 से बढ़कर 7200 हो जाएगा।

इसी तरह नगर परिषद अध्यक्ष का मानदेय 4800 से 5 हजार 760 रूपये हो जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष का 4200 से 5040 रूपये हो जाएगा। नगर परिषद के पार्षद का मानदेय 2800 से 3360 रूपए हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.