ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दतिया में रतनगढ़ दर्शन करने पैदल जा रहे लोगों से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चारुखरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे लोगों में टक्कर मार दी, घटना रविवार रात की है। सभी लोग रतनगढ़ दर्शन करने के लिए जा रहे थे आपको बता दें की इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद दतिया रेफर कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 से 20 लोग रतनगढ़ दर्शन करने के लिए पैदल जा रहे थे। सभी लोग सड़क पर थकान दूर करने बैठे गए थे इस दौरान एक बाइक आई और लोगों में टक्कर मार दी।

बाइक को राजू नाम का युवक चला रहा था इस हादसे में प्रदीप कुशवाहा की मौत हो गई है। 12 साल की पल्लवी घायल है बाइक चला रहा राजू भी घायल हो गया है। जिसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लेकर पहुंची आपको बता दें की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बाइक चालक राजू का पैर फ्रैक्चर हुआ है उसे भी दतिया जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.