ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर में तख्त पर बैठा था शख्स, अचानक हुआ धमाका और 15 फीट नीचे जा पहुंचा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों भूमिगत मेट्रो टनल निर्माण का काम चल रह है. जो शहर के पुराने इलाकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बीती रात शहर के हरबंश मोहाल इलाके के एक मकान का फर्श तेज धमाके के साथ फट कर अचानक से धंस गया. इस हादसे में घर के तखत पर बैठा एक शख्स करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. जिससे हड़कंप मच गया.

आसपास के लोगों ने जब शख्स की आवाज सुनी तो फौरन मौके पर पहुंचे और किसी तरह शख्स को गड्ढे से बाहर निकाला. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में मेट्रो अधिकारियों को लेकर भारी नाराजगी है. लोगों ने इस दौरान काफी हंगामा भी किया. वहीं सूचना मिलते ही क्षेत्र विधायक समाजवादी पार्टी अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे. लोगों ने उनसे घटना को लेकर शिकायत की. जिसके बाद विधायक ने मेट्रो अधिकारियों को मौके पर बुलाया और तीन दिन में ऐसे घरों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत करने के लिए मुआवजा देने की मांग की.

विधायक ने मेट्रो अधिकारियों को दी चेतावनी

विधायक अमिताभ बाजपेई की शिकायत के बाद मेट्रो अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित के मकान की मरम्मत और उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजे की बात कही है. अमिताभ बाजपेई ने मेट्रो अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर 3 दिन के अंदर पीड़ित को जल्द से जल्द राहत न दी गई तो वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. इसके साथ ही विधायक ने डीएम को फोन कर इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को नियुक्त करनेकी मांग की.

धमाके से आधा तखत गड्ढे में घुस गया

जानकारी के मुताबिक हरबंश मोहाल डीएल 60 के मकान संख्या 62/75 में कई परिवार रहते हैं. वहीं पीड़ित शंभू बाहर वाले कमरे में रहता है. उसने बताया कि जब उसे कमरे के फर्श में कुछ हलचल महसूस हुई, तो वह बगल के कमरे में रहने वाले शानू त्रिवेदी को लेकर कमरे में अंदर आया. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ तखत के नीचे की जमीन फट गई. जिसकी वजह से उसका आधा तखत गड्ढे में घुस गया. वहीं शंभू पास ही खड़े होकर पड़ोसी को बता रहा था और वह भी तखत के साथ मिट्टी में 15 फीट गहरे गड्ढे में घुस गया.

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मेट्रो टनल का काम कर रही एफकांस के अधिकारी अनिल सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और मकान की मरम्मत करने के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे के साथ रहने की व्यवस्था कराई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.