ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर 18 सितंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई, ED की चार्जशीट को रद्द करने की है मांग

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है. फर्नांडीज ने याचिका में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले और ED की ओर से दायर चार्जशीट को रद्द करने की मांग की है. कोर्ट ने संबंधित पक्षों को अपनी ओर से महत्वपूर्ण संक्षिप्त दलीलें दाखिल करने को कहा है.

दरअसल, पूरा मामला जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई कथित 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से भी पूछताछ की थी और उनको आरोपी बनाते हुए सप्लीमेंट्री चार्जशीट की थी.

जैकलीन फर्नांडीज की क्या है मांग?

ED के आरोपों और चार्जशीट को रद्द करने की मांग करते हुए जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. याचिका में जैकलीन ने कहा था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से टारगेट किया गया. वो मामले में निर्दोष हैं. एजेंसी के पास ऐसे कोई सबूत नहीं है जिससे ये साबित होता है कि उन्होंने सुकेश की ब्लैक मनी को व्हाइट करने में किसी भी तरह की मदद या भागीदारी की हो. इसलिए उन पर PMLA की धारा 3 और 4 के तहत अपराध के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता. जबकि ED ने उन्हें मामले में आरोपी के रूप में दोषी ठहराते समय पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया.

जैकलीन फर्नांडीज पिछले कुछ समय से सुकेश चंद्रशेकर मामले को लेकर चर्चा में हैं. उनसे 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ भी कर चुकी है. जैकलीन जहां अभी भी इस मामले में फंसी हैं वहीं सुकेश चंद्रशेखर जेल में कैद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.