ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धार में सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारते हुए तूफान पलटा, महिला की मौत

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर तूफान ने रास्ता पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में 70 साल के बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस दौरान तूफान भी 2 से 3 पलटी खा गया। जिस वजह से तूफान में सवार 9 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे झाबुआ से इंदौर जा रहे तूफान ने नरखेड़ा चौकड़ी पर रास्ता पार कर रही बुजुर्ग मोटली बाई को टक्कर मार दी। महिला के परिजनों का कहना है कि वह खेत पर जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद गाड़ी भी पलटी खा गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है।

9 लोग हुए घायल

हादसे में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एम.एल. जैन ने बताया कि हादसे में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं तूफान में सवार जोगा, जाना बाई, छितरा, सुखिया, कमल बदिया, मीरा बाई, सरदार और थावरी बाई घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है तूफान से झाबुआ के गड़वाल गांव से लकवाग्रस्त बुजुर्ग मरीज को इलाज के लिए सागर कुटी इंदौर जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.