ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय कारा गया का औचक निरीक्षण डीएम और एसएसपी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया, मोबाइल और चार्जर बरामद

जिलाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय कारा, गया का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक टीम द्वारा एक एक कर सभी कमरों, परिसरों एवं खुले मैदानों का विस्तार से जांच किया। जांच के क्रम में खाली मैदान में एक ही स्थान पर सैमसंग कंपनी का छोटा मोबाइल, चार्जर तथा हेडफोन बरामद किया गया है। इसके साथ ही चांदी का चैन बरामद हुआ है।
जिला पदाधिकारी ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वैसे खूंखार अपराधी या अनुशासनहीनता वाले कैदी को दूसरे जिले या बड़े कारा में शिफ्ट कराने का कार्य कराएं। उन्होंने अधीक्षक कारा को निर्देश दिया कि समय-समय पर जेलो के कमरों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से करते रहें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वैसे कैदी जो लगातार कारा अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें चिकित्सीय सलाह के उपरांत नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट करवाते रहें। उन्होंने पूरे कारा परिसर का नियमित साफ-सफाई रखने का सख्त हिदायत दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी एवं लगेज स्कैनर का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त किया। लगेज स्कैनर को और दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर और अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ताकि सभी बंदियों पर विशेष निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर जो भी प्रोटोकॉल बने हुए हैं, उसका अक्षरसः पालन करवाएं। जो भी खामियां हैं, उसे यथाशीघ्र दूर कराएं। उन्होंने कहा कि कम ऊंचाई वाले दीवारों को और ऊंचा करवाना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार, एएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता श्री शाहबाज खान, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक लाइन, महिला बैरक के पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.