ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पति और बच्चों को छोड़कर दोस्त के साथ भाग गई महिला, पति बस में रखवा रहा था सामान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गई, घटना पड़ाव थाना क्षेत्र में आने वाले बस स्टैंड की है। महिला को दो बच्चों के साथ बैठाकर पति बस में सामान रखवा रहा था तभी उसकी पत्नी अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गई। जब पति ने बच्चों से पूछा कि मां कहां है तो बच्चों ने बताया कि मां तो एक अंकल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई हैं, पड़ाव थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि युवक भिंड का रहने वाला है।

युवक की 6 साल पहले शादी हुई थी युवक और महिला के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी 5 साल की और छोटा बेटा ढाई साल का है। महिला अपने माता-पिता से मिलने के लिए मायके की आई थी पति महिला को लेने के लिए आया था और पड़ाव स्थित बस स्टैंड पर बस में सामान रखवा रहा था। जब कुछ देर बाद लौटा तो पत्नी गायब मिली जिसके बाद बच्चों से पूछा बच्चों ने बताया अंकल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मम्मी चली गई हैं, युवक ने पड़ाव थाना पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी है। पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर महिला और युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही महिला को तलाश लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.